diwali horizontal

योगी सरकार ने बदल दिए ये नियम!

0 37

योगी सरकार ने बदल दिए ये नियम!

यू पी Live: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद जमीन, नियम और कानूनों में कई बदलाव हुए हैं। किसानों से लेकर आम लोगों तक सभी को राहत मिली है। सरकार ने शादी, हाउस लोन, संविदा भर्ती और नक्शा पास जैसे नियम आसान बनाए हैं।

किसानों के लिए सरकार ने नॉन‑हाइब्रिड धान पर 1% रिकवरी छूट दी है। गन्ना किसानों के लिए कीमत भी बढ़ाकर 400 और 390 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए अब 1 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। सामान्य विवाह के लिए 65,000, अंतर्जातीय 75,000 और सामूहिक विवाह 85,000 रुपये, साथ में आयोजन के लिए 15,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।

ग्रामीणों को हाउस लोन लेने की सुविधा भी मिली है। अब अविवादित भूमि पर मालिकाना हक मिलने के बाद बैंक से लोन लेकर घर बनाया जा सकेगा। UPPSC की भर्ती प्रक्रिया को भी पारदर्शी और तेज बनाने के लिए नया नियम लागू किया गया है।

जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए सार्वजनिक जगहों और एफआईआर में जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में अब छोटे आवासीय प्लॉट पर दुकान या ऑफिस बनाना आसान हो गया है। संविदा कर्मियों को 16-20 हजार रुपए मानदेय और तीन साल की नियुक्ति मिलेगी।

शादी पंजीकरण में अब वैवाहिक स्थल की बजाय वर-वधू या माता-पिता के निवास स्थान को देखा जाएगा। छह नगर निगमों में एकीकृत बिल प्रणाली शुरू की गई है। आबकारी नीति में बदलाव कर शराब, बीयर और भांग की दुकानों के लाइसेंस ई-लॉटरी से दिए जाएंगे और विदेशी शराब 60 और 90 मिलीलीटर पैक में भी उपलब्ध होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.