diwali horizontal

गोसाईगंज क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी की मौत के बाद से था मानसिक रूप से व्यथित

0 64

गोसाईगंज क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी की मौत के बाद से था मानसिक रूप से व्यथित

लखनऊ: गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रताप रावत (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी अलियामऊ, थाना गोसाईगंज, लखनऊ के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को लगभग सुबह 5:30 बजे गोसाईगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर एक आम के पेड़ से एक व्यक्ति ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गांववालों व परिजनों की उपस्थिति में शव को नीचे उतरवाया।मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रताप रावत अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से ही गहरे मानसिक तनाव में रहते थे और अकेलेपन से जूझ रहे थे। संभवतः इसी कारणवश उन्होंने यह कदम उठाया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.