diwali horizontal

लापता 6 वर्षीय मासूम बालिका का खून से लथपथ शव मिला

0 363
हरदोई: कल शाम से लापता एक 6 वर्षीय बालिका का शव गन्ने के खेत में बरामद किया गया है। बालिका के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले भाई द्वारा दुष्कर्म करने के बाद गला घोट कर हत्या करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालिका को लेकर गए उसके एक रिश्तेदार लगने वाले युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पिहानी कोतवाली इलाके के एक गांव में गन्ने के खेत के पास पुलिस और लोगों की भीड़ की वजह यह है कि घटनास्थल के बगल में एक गांव से 6 वर्षीय मासूम बालिका कल शाम को अचानक गायब हो गई थी।
घर वालों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो घर में आए एक रिश्तेदार जो मासूम बालिका का भाई लगता था उसके द्वारा बालिका को ले जाने की जानकारी हुई।  जिसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से बालिका का शव बरामद किया है।  बालिका के साथ दुष्कर्म और उसके बाद गला घोट कर हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.