diwali horizontal

12 उप निरीक्षकों मिली नई तैनाती

0 179
बस्ती : पुलिस स्थापना बोर्ड के से 12 उप निरीक्षकों का पुलिस लाइंस से नई तैनाती दी गई है। इनमें दो महिला उप निरीक्षक भी हैं। एसपी हेमराज मीणा ने जन संपर्क कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार एसआई शशिभूषण पाण्डेय को पुरानी बस्ती थाने का एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइंस से एसआई रिंकी गुप्ता को थाना हरैया और एसआई पुष्पलता को थाना वाल्टरगंज थेजा गया है। इसी प्रकार एसआई साबिरुल हक को थाना हरैया, मनोहर लाल को थाना गौर, रामायन प्रसाद को थाना लालगंज भेजा गया है।
जबकि एसआई नन्दकिशोर यादव व स्वामीनाथ यादव को थाना पैकोलिया, एसआई विरेन्द्र कुमार को कप्तानगंज, मुस्तफा को थाना रुधौली, अमित कुमार सिंह को थाना कप्तानगंज और महेन्द्र कुमार को थाना लालगंज पर तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी को नई तैनाती के मुताबिक तत्काल आमद- रवानगी करने को कहा गया है।
..
Leave A Reply

Your email address will not be published.