diwali horizontal

यूपी-112 कमिश्नरेट लखनऊ की नाइट स्कार्ट सेवा: महिलाओं के लिए सुरक्षित और निडर सफर

0 61

यूपी-112 कमिश्नरेट लखनऊ की नाइट स्कार्ट सेवा: महिलाओं के लिए सुरक्षित और निडर सफर

लखनऊ: महिला सुरक्षा को नई दिशा देने और अपराधों की रोकथाम के लिए यूपी-112 कमिश्नरेट लखनऊ ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाइट स्कार्ट सेवा शुरू की है। इस सेवा के अंतर्गत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क पर अकेली महिलाएं 112 पर कॉल करके पुलिस से तुरंत सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं। पीआरवी (Police Response Vehicle) की टीम महिलाओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य करती है।कमिश्नरेट ने महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी है और प्रतिदिन औसतन 1300 कॉलें प्राप्त होती हैं, जिनमें लगभग 250 कॉलें महिला सुरक्षा से संबंधित होती हैं। 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 46 मामलों में नाइट स्कार्ट सेवा के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है।इस सेवा की सफलता का आधार हॉटस्पॉट आधारित रणनीति है। लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष हॉटस्पॉट्स निर्धारित किए गए हैं। इन हॉटस्पॉट्स पर पीआरवी वाहनों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस प्रतिक्रिया प्रदान की जा सके।
नाइट स्कार्ट सेवा के सफल उदाहरणों में शामिल है सुनीता (काल्पनिक नाम), जो रात 11:01 बजे गोरखपुर से खुर्रमनगर जा रही थी। पीआरवी टीम ने तुरंत पहुंचकर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। इसी तरह प्रियंका (काल्पनिक नाम) को भी रात 11 बजे उनके गंतव्य तक सकुशल पहुंचाया गया।यूपी-112 कमिश्नरेट लखनऊ ने नाइट स्कार्ट सेवा और त्वरित प्रतिक्रिया के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस पहल से न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिला है, बल्कि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवेश तैयार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान हुआ है।नाइट स्कार्ट सेवा यह संदेश देती है कि हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें निडर बनाकर समाज में स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ना संभव है। यह सेवा मिशन शक्ति 5.0 की व्यापक योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो महिलाओं को कानूनी, चिकित्सकीय और मानसिक सहायता सहित व्यापक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.