diwali horizontal

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जौनपुर भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन व जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल!

0 101

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जौनपुर भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन व जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल!

  • HIGHLIGHTS
  • नारी शक्ति के सम्मान और अधिकार के लिए जनआक्रोश,विपक्ष के रवैये पर मंत्री ने जताई कड़ी नाराज़गी
  • स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को मिल रही नई पहचान—‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं मील का पत्थर
  • महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री ए के शर्मा

लखनऊ,25 अप्रैल 2026: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं महिला जनआक्रोश मार्च में सहभागिता की। इस क्रम में उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान के माध्यम से समाज में नई जागरूकता पैदा की है।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने का गंभीर प्रयास किया गया, लेकिन राजनीतिक असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह बिल अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी संसद में सुनिश्चित की जाएगी।इस

अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी एवं बदलापुर विधायक श्री रमेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.