diwali horizontal

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों को दिया सम्मान

0 69

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों को दिया सम्मान

लखनऊ: 1 अक्टूबर, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में समाज कल्याण विभाग, हेल्पेज इंडिया और वरिष्ठ नागरिक महासमिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “AdvantAge60: Powering Aspirations – सक्रिय, सक्षम एवं सशक्त” रही, जिसका उद्देश्य यह संदेश देना था कि साठ वर्ष की उम्र के बाद भी जीवन सक्रिय सहभागिता, योगदान और संतोषजनक अनुभवों का दौर है।कार्यक्रम की शुरुआत हेल्पेज इंडिया के स्टेट हेड अनूप पंत द्वारा वृद्धजनों के लिए विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करके हुई। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आर.पी. सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।मख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार वृद्धजनों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को और सरल बनाया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी भी तरह के फॉर्म या कार्यालय चक्कर की आवश्यकता न पड़े।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की उपलब्धियों को सम्मानित भी किया गया। वरिष्ठ उपलब्धि सम्मान एवं श्रवण कुमार सम्मान के तहत डॉ. अतुल रस्तोगी, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कमलेश्वर नाथ, 102 वर्षीय हंसी देवी, डॉ. कमला डी. सिंह, डॉ. सविता मित्तल, श्री एम.सी. शर्मा और श्री निर्मल कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमएस आरडीएसओ शाखा के बच्चों ने दादा-दादी पर आधारित गीत प्रस्तुत किए और वृद्धजनों की सेवा व सम्मान के लिए शपथ ली।सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम ने वातावरण को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रस्तुत सुर-संगम जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने वृद्धजनों के अनुभव को समाज की सबसे बड़ी धरोहर बताया।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत, उपनिदेशक जे. राम, ए. के. सिंह, अमरजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी सिंह और सुश्री अनामिका सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.