diwali horizontal

मंदिर में तोड़फोड़ पर सांसद इकरा हसन को गालियां दीः सहारनपुर में आरोपी बोला- माफ कर दो; 20 पर FIR, सपा-रालोद में गुस्सा।

0 108

मंदिर में तोड़फोड़ पर सांसद इकरा हसन को गालियां दीः सहारनपुर में आरोपी बोला- माफ कर दो; 20 पर FIR, सपा-रालोद में गुस्सा।

Iqra Hasan News:सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनके खिलाफ नारे भी लगाए। वीडियो सामने आने पर 20 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दो दिन पहले मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें शामिल युवाओं ने इकरा हसन मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनको गाली भी दी…. वीडियो सामने आने पर सपा और रालोद कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने इस मामले में नकुड़ थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। FIR के बाद आरोपी रोहित प्रधान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने सांसद इकरा हसन से माफी मांगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.