diwali horizontal

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अहम बैठक, दलित मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

0 60

लखनऊ:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी (उ0प्र0) मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश मा0 श्री सत्य नारायण पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक विभाग के चेयरमैन श्री तनुज पुनिया जी-सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के संगठन को और अधिक गतिशीलता प्रदान करने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए जिस पर सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सुझावों को सुनने के बाद उन पर अमल करने का आश्वासन देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी (उ0प्र0) मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि आज समाज में हर जगह दलितों पर अत्याचार और अन्याय हो रहा है। दलितों पर हो रहे अत्याचार, भेदभाव और हिंसा के मामलों पर उनकी सहायता करे तथा उन्हें कांग्रेस संगठन से जोड़ने का कार्य करना होगा। अगर हमारा अनुसूचित जाति विभाग का संगठन जागरूकता के साथ काम करेगा और लोगों की समस्याओं और उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लडे़गा तो निश्चित ही आने वाले समय में प्रदेश का दलित समाज कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित होगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रदेश में आए दिन दलितों के साथ घटनाएं घट रही हैं। हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी जिस तरह से समाज के दलित, शोषित, वंचित वर्ग के हक और अधिकार की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ रहे हैं नतीजन भाजपा के लोगों में बौखलाहट पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपाई गुंडों द्वारा जनपद फतेहपुर के दलित युवक हरिओम बाल्मीकि द्वारा राहुल गांधी जी का नाम लेने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया जस दौरान उसकी मृत्यु हो गई

श्री राय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही दलितों की हितैषी रही है और आगे भी उनके हक और अधिकारों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। दलित समाज आज कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है और ऐसे में हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि हमें उनके बीच जाकर उनके सुख-दुख में शामिल होकर उनके विश्वास को जीतना होगा बैठक की अध्यक्षता कर रहे विभाग के चेयरमैन श्री तनुज पुनिया जी ने कहा कि आप सभी दलितों के मुद्दों पर संघर्ष करिए और इस संघर्ष में आपको मेरी कहीं आवश्यकता होती है तो मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा आज की बैठक में मुख्य रूप से संयोगिता वर्मा, दयानंद दुसाध, सिद्धि श्री, सुशीला बाल्मीकि, राम बदन, विषम सिंह सहित भारी संख्या में अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.