diwali horizontal

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो/ स्वदेशी मेला 2025 का 15 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

0 74

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो/ स्वदेशी मेला 2025 का 15 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

(सिटीजन वॉयस: कुशीनगर,ब्यूरो:घनश्याम प्रसाद सागर)
कुशीनगर: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो/ स्वदेशी मेला 2025 का 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ आज जूनियर हाईस्कूल पडरौना परिसर में मां0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
       मा0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है। हमारा देश “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना से प्रेरित होकर अपने परिश्रम, स्वावलंबन और संस्कृति पर गर्व करता है। आज जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हैं, तो केवल किसी उत्पाद को नहीं, बल्कि अपने किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के श्रम को सम्मान देते हैं। “लोकल को वोकल” बनाना ही प्रधानमंत्री जी का सपना है — और इस मेले के माध्यम से हम सब उस सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने  हस्तशिल्पकारों, उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और आयोजकों को हार्दिक बधाई देते हुए आह्वान किया किया कि आइए, हम सब संकल्प लें कि हर घर, हर दिल में स्वदेशी की भावना को प्रबल करेंगे। यही सच्ची देशभक्ति है।
        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लल्लन मिश्र,सदाशिव मणि त्रिपाठी, बांका सहित अन्य जन प्रतिनिधि सहित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.