diwali horizontal

लोक सेवा आयोग  परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को किया गया ब्रीफ!

0 74

लोक सेवा आयोग  परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को किया गया ब्रीफ!

(सिटीजन वॉयस बहराइच संवाददाता :अतहर मेहदी)

बहराइच। जनपद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  रामानन्द कुशवाहा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  पहुप सिंह के साथ परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गयी ।

उल्लेखनीय है कि जनपद बहराइच में पीसीएस प्रि की परीक्षा कुल 11 केन्द्रों पर होना प्रस्तावित है जिसमें करीब 4320 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है । जिसके दृष्टिगत महोदय द्वारा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी तथा बिना अनुमति किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिये जाने हेतु बताया गया । साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि महिला परीक्षार्थियों के लिए महिला स्टाफ की तैनाती अलग से की जा गयी है । परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकासी मार्ग, फ्रिस्किंग प्वाइंट्स तथा अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाया गया है।यह भी निर्देशित किया गया कि जनपदीय कंट्रोल रूम से समन्वय बना कर रखें जिससे परीक्षा को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.