diwali horizontal

नाका के बशीरतगंज इंचार्ज ने दिखाई तत्परता — लापता बच्चे को कुछ ही घंटों में खोज निकाला

0 92

नाका के बशीरतगंज इंचार्ज ने दिखाई तत्परता — लापता बच्चे को कुछ ही घंटों में खोज निकाला

Lucknow News:चार्ज संभालते ही बशीरतगंज चौकी इंचार्ज अजीत राय  को मिली बड़ी चुनौती का सामना उन्होंने फुर्ती और समझदारी से किया। शाम के समय वसीरतगंज क्षेत्र निवासी *दीपक* का 14 वर्षीय बेटा *कान्हा* कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन कोचिंग नहीं पहुंचा। जब कोचिंग से फोन आया तो परिजनों के होश उड़ गए। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजीत राय ने बिना समय गवाए सक्रियता दिखाते हुए टीम गठित की। SI अमजद अली और सहयोगी अभिषेक तिवारी के साथ मिलकर उन्होंने आसपास के इलाकों के *CCTV फुटेज खंगाले* और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। *पुलिस की मेहनत रंग लाई — कुछ ही घंटों की खोज* के बाद बच्चे कान्हा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

 

बेटे को सही सलामत देखकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने *बशीरतगंज चौकी इंचार्ज अजीत राय* और उनकी टीम का दिल से आभार जताया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने चार्ज लेते ही साबित कर दिया कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.