diwali horizontal

नगर निकायों में सुनी गई नगरवासियों की समस्याएं

0 106

नगर निकायों में सुनी गई नगरवासियों की समस्याएं

सोनभद्र: आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय राबर्ट्सगंजसहित जनपद के सभी नगर निकायों में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस सम्भव में नगरवासियों की समस्याएं सुनी गई। नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में प्राप्त 4, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में दो, नगर पंचायत चोपन में पांच, नगर पंचायत ओबर में दो, नगर पंचायत रेनुकूट में तीन, नगर पंचायत पिपरी में पांच, नगर पंचायत दुद्धी में तीन, नगर पंचायत डाला बजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में तीन (कुल 28) शिकायती पत्रों में से मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
ईओ ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है, इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.