
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की अनुमति दे दी है।
Supreme Court: इस साल दिल्ली में पटाखों की आवाज सुनाई देगी। देश के शीर्ष न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 18 से 21 अक्टूबर के बीच दिल्ली में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है।

दरअसल, मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिवाली के दौरान दिल्ली-एनसीआर के बाहर से तस्करी करके लाए गए पटाखे ग्रीन पटाखों से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। CJI बीआर गवई ने कहा कि चूंकि पटाखे तस्करी करके लाए जाते हैं, इसलिए वे ग्रीन पटाखों से अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।