diwali horizontal

अयोध्या दीपोत्सव-2025: 26 लाख दीपों की आभा और 1,100 ड्रोन व लेजर शो से भक्तों को अद्भुत अनुभव

0 63

अयोध्या दीपोत्सव-2025: 26 लाख दीपों की आभा और 1,100 ड्रोन व लेजर शो से भक्तों को अद्भुत अनुभव

अयोध्या: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2025 के अवसर पर आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी सहित शहर के 56 घाटों पर जलने वाले 26 लाख दीपों की अद्भुत आभा भक्तों में उल्लास और भक्ति का अनुभव कराएगी। वहीं, कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षक और यादगार अनुभव प्रदान करेंगे।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए ड्रोन शो और लेजर शो प्रस्तुतियों को 18 और 19 अक्टूबर को आमजन के लिए आयोजित करने का निर्णय लिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष स्वदेश निर्मित 1,100 ड्रोन आकाश में रामायण के विविध प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत करेंगे। आकाश में उभरती ये कलाकृतियां दर्शकों के लिए दिव्य दृश्य का सृजन करेंगी।मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग हमेशा आस्था, संस्कृति और नवाचार के समन्वय को प्राथमिकता देता रहा है। पिछले वर्ष दीपोत्सव में पहली बार 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य शो आयोजित किया गया था, जो आमजन और विशिष्ट अतिथियों दोनों के लिए रोमांचक अनुभव साबित हुआ। इस वर्ष दीपोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए 1,100 ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। भक्तों के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए 18 अक्टूबर को एक अतिरिक्त ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो में प्रभु श्रीराम के जीवन, आदर्शों और विभिन्न प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से चित्रित किया जाएगा। 1,100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के प्रमुख प्रसंग जैसे श्जय श्रीरामश्, धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाते हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आकृतियां आकाश में प्रदर्शित करेंगे। शो का समापन ‘त्रेता युग से नव अयोध्या’ की प्रतीकात्मक झांकी के साथ होगा, जो अयोध्या के आध्यात्मिक अतीत और आधुनिक वर्तमान को जोड़ती है।विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने बताया कि पर्यटन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि अयोध्या आने वाले सभी भक्तजन और श्रद्धालु इन प्रस्तुतियों का आनंद उठा सकें। विभाग ने यूपीएसटीडीसी के एक-दिवसीय ‘दीपोत्सव स्पेशल टूर पैकेज’ की बुकिंग शुरू की, और सभी सीटें भर गईं, जिससे स्पष्ट है कि देशभर से लोग अयोध्या के इस भव्य और दिव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।दीपोत्सव-2025 का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि अयोध्या में आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक धरोहर के संगम का भी अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.