
जनता जनार्दन इंटर कालेज तेरह स्वर्ण पदक जीत बना अव्वल
कुशीनगर: पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन बडा ही शानदार रहा, जहाँ जनता जनार्दन इंटर कालेज पेमली के खिलाडियों ने तेरह स्वर्ण पदक जीत कर पूरे तहसील में अपना परचम लहराया वहीं मेजबान पंचायत इंटर कालेज बोदरवार दस स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट कालेज लक्ष्मीगंज आठ स्वर्ण पदक के साथ तीसरे पायदान पर रहा.