
तेजस्वी यादव का ऐलान महागठबंधन की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल!
इंडिया Live: तेजस्वी यादव का ऐलान महागठबंधन की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। “तेजस्वी यादव की घोषणा अगले छठ में बिहारी भाई को बिहार में रोजगार उपलब्ध कराएँगे” उन्होंने कहा कि “हमने कल जो घोषणाएं की हैं, उनको पूरी तरह से लागू करेंगे”, यह सिर्फ वादा नहीं बल्कि एक संकल्प है। तेजस्वी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र “तेजस्वी प्रण” को जारी करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का कानून लाया जाएगा। यह कानून सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा और 20 महीनों के अंदर राज्य के हर परिवार को नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। घोषणापत्र में इसके अलावा 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को मासिक सहायता राशि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, किसानों के लिए नई योजनाएं और बिहार को नंबर वन राज्य बनाने का संकल्प शामिल है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी घोषणाएं केवल चुनावी जुमले नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह डेटा और योजना पर आधारित हैं, जिन्हें लागू करने की पूरी तैयारी उनके पास है।