diwali horizontal

लखनऊ में 6 मंजिला एसए अपार्टमेंट गिराने का आदेश:LDA देगा 15 दिन का नोटिस !

0 31

लखनऊ में 6 मंजिला एसए अपार्टमेंट गिराने का आदेश:LDA देगा 15 दिन का नोटिस !

LUCKNOW LIVE: लखनऊ में गोलागंज के बारूदखाना स्थित छह मंजिला एसए अपार्टमेंट को अब पूरी तरह गिराया जाएगा। एक पिलर टूटने के बाद बिल्डिंग की हालत बेहद खराब मिली थी। एलडीए की जांच में निर्माण की गुणवत्ता भी खराब पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक, बिल्डिंग की मरम्मत संभव नहीं है और न ही अवैध निर्माण का शमन कराया जा सकता है। ऐसे में पूरी बिल्डिंग को गिराने का फैसला लिया गया है।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि एसए अपार्टमेंट का नक्शा वर्ष 2009 में पास हुआ था। जांच में बिल्डिंग का निर्माण मानकों के मुताबिक नहीं मिला। अब यह रहने के लिए सुरक्षित नहीं है।

पहले एलडीए ने केवल छत पर बनाए जा रहे अवैध पेंट हाउस को गिराने का आदेश दिया था। अब पूरे अपार्टमेंट को गिराने के लिए बिल्डर को नया नोटिस दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.