
जमैका में मेलिसा का भयानक कहर, 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मची भारी तबाही!
Hurricane Jamaica: नई दिल्ली। कैरेबियन क्षेत्र में प्रचंड रूप धारण कर चुका चक्रवात मेलिसा मंगलवार को जमैका के तटों से टकरा गया। श्रेणी–5 का यह महातूफान इस सदी में जमैका पर आया सबसे भीषण प्राकृतिक प्रहार माना जा रहा है। स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, तेज़ तूफानी हवाओं और भीषण वर्षा के कारण अब तक सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

मौसम विभागों का कहना है कि सैफिर–सिम्पसन पैमाने पर उच्चतम श्रेणी प्राप्त कर चुका यह तूफान लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण तटीय क्षेत्रों में समुद्री लहरें असाधारण ऊँचाई तक उठ रही हैं। Jamaica News के अनुसार 300 किलोमीटर प्रति घंटा के कारण बिल्डिंग खिलौने के जैसे गिर गए है !
