
प्रधानमंत्री के आवाहन पर आत्मनिर्भर देश बन रहा है भारत:-अर्चना मिश्रा
आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भाजपा की महिला मोर्चा ने किया कार्यक्रम का आयोजन
बहराइच: जिले में आज भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा हरियाली रिसोर्ट में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा रही ।विशिष्ट अतिथि द्विवेदी क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी रही।तथा इस कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री उर्मिला शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर मातृशक्ति को संकल्प दिलाया गया अपने देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए तत्पर रहूंगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा राघवेंद्र प्रताप सिंह नन्हेंलाल लोधी पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकरीवाल महिला मोर्चा संयोजिका रंजीता श्रीवास्तव सोनी महामंत्री उर्मिला शुक्ला ज्योति सिंह ममता जायसवाल मंजुला पाठक हेमा निगम प्रियंका रावत मीना द्विवेदी नंदिनी मिश्रा अर्चना मिश्रा निशा शर्मा वैजयंती श्रीवास्तव आराधना गुप्ता श्वेता श्रीवास्तव पूनम अग्रवाल अमिता जायसवाल रीति श्रीवास्तव रजनी सक्सेना सहित सैकड़ो महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे देवेंद्र कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी बहराइच।