
लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती मनाना परम सौभाग्य का विषय है – नवरंग सिंह
मथौली बाजार कुशीनगर: भारत वर्ष तत्कालीन गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर 31 अक्टूबर को नगर पंचायत मथौली कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए युवा नेता और चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के महान कार्यों को भुलाया नही जा सकता पटेल जी से अखंड भारत के सपनों को साकार किया राष्ट्र आज भी उनके कार्यों को गदगद भाव से स्मरण कर गर्व से भर जाता है।
इस मौके पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर उन्हें नमन किया गया कार्यक्रम में
नगर अध्यक्ष नवरग सिंह जी मण्डल अध्यक्ष अदालत प्रसाद दिनेश राव, मनीष सिंह, रणधीर राव, अनिल शर्मा, अजय मल, विजय सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।