diwali horizontal

भाजपा सोनभद्र ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 150वीं जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया

0 47

भाजपा सोनभद्र ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 150वीं जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया

 सोनभद्र/ब्यूरो:भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 150वीं जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी के नेतृत्व में नगर के विवेकानन्द प्रेक्षागृह से शीतला मंदिर मेन चौक से होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक पर समापन किया गया। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने एकता का संदेश दिया और सभी वर्गाे के लोग इस दौड़ मे शामिल हुए।
भारत के लौहपुरुष भारत रत्न एकता व अखण्डता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयन्ती हर्षोल्लास के साथ जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल राष्ट्र के गौरव थे उनकी अखण्ड भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके कारण एक भारत श्रेष्ठ भारत बनकर उभरा है। आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत् है, जबकि विपक्ष समाज को बांटने कि राजनीति कर रहा है तक भारतीय जनता पार्टी कि जिम्मेदारी है कि एकता और अखण्डता के संदेश को हर गांव तक पहुंचाये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत छोटे-छोटे 562 रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी, उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।
रन फॉर यूनिटी में जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, यात्रा के लोकसभा संयोजक नागेश्वर देव पाण्डेय, श्रवण गोंड़, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, मनोज सोनकर, सुनिल सिंह, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप चौबे, विनय श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, संजीव तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल, बलदेव सिंह, अनिल सिंह, बलराम सोनी, रितु अग्रहरी, आशा विश्वकर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, अनुपम तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.