diwali horizontal

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर सुनीं नागरिकों की समस्याएं

0 49

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ में शुक्रवार को नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से मुख्यालय स्थित महापौर कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यक्रम में 50 से अधिक नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश, जल निकासी और सीवर लाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। महापौर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों और नगर निगम प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्र और प्रभावी रूप से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उसकी रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत करें।महापौर खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक विभाग को संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.