diwali horizontal

सई नदी तट पर अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा दिए जरूरी निर्देश !

0 103

सई नदी तट पर अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा दिए जरूरी निर्देश !

हसनगंज: उन्नाव:  आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने नगर पंचायत मोहान क्षेत्र के सई नदी तट पर स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने स्नानार्थियों की सुविधा हेतु घाटों पर बैरिकेटिंग, गोताखोरों की तैनाती, लाइटिंग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण हेतु समुचित व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान अधिकारियों ने नदी तट के आसपास सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधा से जुड़े प्रबंधों की जानकारी भी ली और नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व की पूर्व संध्या तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएँ।क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार ने यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। उपजिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए घाटों पर निगरानी के लिए स्थायी चौकसी दल भी सक्रिय रहेंगे। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव, कोतवाली पुलिसकर्मी तथा नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.