
वोटर लिस्ट घोटाले से हिला हरियाणा! Rahul Gandhi का दावा!
इंडिया Live:हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि 22 वोटर कार्ड पर एक ही लड़की की तस्वीर लगी हुई है। राहुल ने आरोप लगाया कि इस लड़की ने 10 अलग-अलग बूथों पर कुल 22 बार वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह कोई स्थानीय गड़बड़ी नहीं बल्कि एक “सेंट्रलाइज ऑपरेशन” है। राहुल के मुताबिक, हरियाणा में करीब 5 लाख 21 हजार 619 डुप्लीकेट वोटर दर्ज हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “ब्राजील की वोटर” कैसे 22 जगहों पर वोट डाल सकती है।
राहुल ने दावा किया कि हरियाणा में हर आठवां वोटर नकली है और यह “वोट चोरी” बूथ स्तर पर नहीं बल्कि राज्य स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वोटर लिस्ट में एक महिला ने 9 जगह वोट किया, जो चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
हरियाणा में वोटर लिस्ट घोटाला 🤯 Rahul Gandhi का बड़ा दावा! 1 तस्वीर, 22 वोट 😳 और लाखों डुप्लीकेट वोटर्स! 🗳️ जनता अब सचेत रहे 👀 #VoteFraud #HaryanaElections