diwali horizontal

सतभरिया में लगा पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को दी गई जरूरी जानकारी!

0 105

सतभरिया में लगा पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को दी गई जरूरी जानकारी!

कप्तानगंज कुशीनगर:  मोतीचक विकास खंड के सतभरिया गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन पशु अस्पताल मोतीचक की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने गौ पूजन कर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में सतभरिया, महुँअवा, नान्हूमुंडेरा समेत आसपास के गांवों के पशुपालक बड़ी संख्या में पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने पशुपालकों को बीमारियों से बचाव, समय से टीकाकरण और आय दोगुनी करने के उपायों की जानकारी दी।
मेले में छोटे-बड़े पशुओं का निशुल्क उपचार और दवा वितरण किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशुपालकों को पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा और कृत्रिम गर्भाधान जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुओं का टैगिंग व रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रधान राजेश कुमार,व पशुपालक  कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, राजमंगल यादव, पारस नाथ ओझा, अभिषेक सिंह, संगल राजभर और मूरत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.