
बाईक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; मेले में जाने की खुशियां ग़म में आगोश में समाई।
बाईक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; मेले में जाने की खुशियां ग़म में आगोश में समाई।
बहराइच: जनपद में आज सुबह सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है।बाराबंकी जा रहे बाइक सवार चार लोगों गिट्टी लदे डंपर के नीचे आ गए जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बहराइच लखनऊ हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक दंपत्ति समेत सबकी मौके पर ही मौत हो गई. ये लोग बाराबंकी जा रहे थे डंपर चालक फरार हो गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है कोहरे के कारण हादसा होने की बात सामने आई है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
