diwali horizontal

परदेश में मजदूरी कर रहे युवक की मौत, गांव में मातम!

0 110

परदेश में मजदूरी कर रहे युवक की मौत, गांव में मातम!

कप्तानगंज, कुशीनगर:  कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बरवा हरपुर निवासी परीखन साहनी ऊम्र लगभग 28 बर्ष की विदेश में मौत हो गई। परीखन करीब 28 माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में दुबई के अबू धाबी में एक कंपनी में सेनिट्रीग का काम करने गए थे। वहीं काम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 28 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी गांव के ही मानवेंद्र सिंह, जो समीप की कंपनी में काम करते हैं, को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई और शव को भारत भेजने की व्यवस्था कराई। बुधवार की सुबह जैसे ही परीखन का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।गांव के अथरहा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.