diwali horizontal

लखनऊ जू से की गई बड़ी चोरी की वारदात , प्रशासन में हड़कंप!

0 116

लखनऊ जू से की गई बड़ी चोरी की वारदात , प्रशासन में हड़कंप!

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन में एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। राजधानी में मुख्यमंत्री आवास और डीजीपी आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान ( लखनऊ जू ) से हिरण चोरी करने की कोशिश की गई है। यह पहला मौका है जब चिड़ियाघर जैसे सुरक्षित क्षेत्र में वन्यजीव चोरी की साजिश का मामला सामने आया है।

हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पेड़ की डाल और रस्सी के सहारे बाड़े में उतरकर हिरणों के बच्चों को फंदे से पकड़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान बाउंड्री वॉल के बाहर खड़ा राजेश मिश्रा इन युवकों को दिशा-निर्देश दे रहा था। कीपर ने जब उन्हें ललकारा और पकड़ने की कोशिश की तो सभी युवक रस्सी के सहारे दीवार फांदकर भाग गए थे। राजेश मिश्रा डीजीपी आवास के पास रहता है। हालांकि गिरफ्तार किए गए राजेश मिश्रा ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उनका घर चिड़िया घर के बगल में हैं, वो अपने घर का पेड़ काट रहे थे, तभी पेड़ काटते वक्त डाल चिड़िया घर के अंदर गिर गई थी। उसी को उठाने के लिए मजदूर अंदर गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.