
पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस!
तमकुहीराज कुशीनगर: तमकुहीराज क्षेत्र के अंतर्गत बिहार बुजुर्ग में मंगलवार को पुलिस ने यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी के घर पहुंच कर नोटिस चस्पा किया, हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी। दारोगा सर्वेश राय ने बताया कि दर्ज मुकदमा संख्या 189/2023, धारा 363, 366, 376 भा.दं.सं. एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में नामजद अभियुक्त रूपेश पटेल पुत्र जीतेन्द्र पटेल, निवासी बिहार बुजुर्ग, टोला कटहरी बाग, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर, के विरुद्ध पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर समउर चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार राय मय पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां मुनादी कराकर अभियुक्त की फरारी की घोषणा की गई तथा न्यायालय से जारी नोटिस को प्रमुख स्थान पर चस्पा किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप पंजीकृत हैं। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी तमकुहीराज ने बताया कि फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है