diwali horizontal

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास हालत गंभीर

0 319

 

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधानसभा के पास भाजपा कार्यालय के गेट नंबर – 7 पर हालात से तंग आकर आज एक और बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला के आग लगाने के दौरान उस स्थान पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उस घायल युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूरी घटना इस प्रकार है कि जिला महाराजगंज की रहने वाली इस महिला की पहली शादी अखिलेश तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी लेकिन दोनो में ही तलाक हो गया। इसके बाद इस महिला ने आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी की। आसिफ शादी करके सउदी अरब चला गया लेकिन यह महिला यहीं रही। बस यहीं से हालात खराब होना शुरू हो गये।

आसिफ के घरवाले इस शादी से खुश नहीं थे। परिजनों ने महिला का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आज इस महिला ने लखनऊ विधानसभा के सामने स्वंय पर मिट्टी का तेल छिड़कर कर आग लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में डीसीपी, एडीसीपी , इंस्पेक्टर के साथ तमाम पुलिस मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.