
लखनऊ : देशभर में महिलाओं को लेकर हैवानियत के किस्से ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहें है। आए दिन दरिंदे कानून व्यवस्था को थिंगा दिखाते हुए अपने मंसूबो को अंजाम दे रहे है। बता दें चिनहट थाना क्षेत्र के इंद्रानहर स्तिथ रेगुलेटर पुल में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव उतराता मिला। शव को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
घटना चिनहट थाना क्षेत्र के इंद्रानहर स्तिथ रेगुलेटर पुल की है जहां नहर में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में उतराता मिला। शव को देख स्थानीय लोगों में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। और पोस्टमार्टम के भेज दिया है। बता दें युवती ने सिर्फ जीन्स पहनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि जिस अवस्था में युवती का शव बरामद हुआ है। उससे साफ़ जाहिर होता है कि मृतका किसी की हैवानियत की शिकार हुई है। पुलिस के मुताबिक, दरिंदों ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवती की हत्या कर शव नहर में फेक दिया। फ़िलहाल शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पत लग सकती है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है