diwali horizontal

नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ बिहार के मुख्यमंत्री की!

0 66

नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ बिहार के मुख्यमंत्री की!

इंडिया Live:  दिल्ली में बिहार की नई सरकार का खाका तैयार हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, BJP स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद पर दावा कर रही है, लेकिन JDU भविष्य में किसी तरह की तोड़फोड़ की आशंका के चलते स्पीकर का पद BJP को देने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा सरकार में बराबर की भागीदारी को लेकर जदयू-बीजेपी में खींचतान है।

खींचतान की खबर के बीच यह जानकारी आई है कि बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है। मंगलवार को वे विजय सिन्हा से मिलने उनके आवास पहुंचे। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘पार्टी जो आदेश देगी, उसका पालन करूंगा।’

इधर, यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य और साध्वी निरंजन ज्योति बिहार में बीजेपी पर्यवेक्षक बनाए गए। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार (19 नवंबर) को पटना आ रहे हैं। पटना पहुंचते ही वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने CM आवास जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच सरकार गठन को लेकर अहम बातचीत होगी।

 

इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जदयू सांसद संजय झा और ललन सिंह के साथ बीजेपी टॉप लीडर्स की 2 घंटे मीटिंग हुई। मीटिंग में डिप्टी सीएम, मंत्री और स्पीकर को लेकर दोनों पार्टियों नेताओं के बीच बातें हुईं।

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह होगा। शपथ समारोह को लेकर चल रही तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.