diwali horizontal

लखनऊ में खादी महोत्सव का मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ!

0 47

लखनऊ में खादी महोत्सव का मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ!

लखनऊ: लखनऊ के गोमती नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर की। मंत्री ने परंपरागत रूप से सूत कातकर आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया। चयनित लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स सहित कई आधुनिक उपकरण वितरित किए।

मंत्री राकेश सचान ने कहा- खादी महोत्सव सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। खादी हमारी परंपरा, स्वावलंबन और स्वदेशी सोच की पहचान है। सरकार का प्रयास है कि गांव के कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.