diwali horizontal

लखनऊ में एयर क्वालिटी लगातार बिगड़ती, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

0 68

लखनऊ में एयर क्वालिटी लगातार बिगड़ती, लोगों की बढ़ी मुश्किलें!

लखनऊ: लखनऊ में सुबह से हल्की हवा के साथ प्रदूषण का कहर जारी है। लालबाग में हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर है। इस दौरान AQI 261 के साथ ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। शहर के 5 मॉनिटरिंग स्टेशन अलीगंज 196, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 191, गोमतीनगर और तालकटोरा 176 के साथ कुकरैल का AQI 102 दर्ज किया गया।

इन जगहों पर प्रदूषण का स्तर यलो जोन में मॉडरेट स्थिति में है। सुबह के समय शहर के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 184 रहा। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तरफ से जारी AQI आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ का AQI 194 दर्ज किया गया।

सामान्य से गर्म रहा लखनऊ का मौसम

सुबह के समय धुंध का असर जारी रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। इससे मौसम सामान्य से गर्म बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.