diwali horizontal

26 जनवरी से पुष्पक एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलेंगी!

0 94

26 जनवरी से पुष्पक एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलेंगी!

लखनऊ: लखनऊ जंक्शन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें—पुष्पक एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस—अब गोमतीनगर स्टेशन से संचालित होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार 26 जनवरी से दोनों ट्रेनों की शुरुआत और समाप्ति गोमतीनगर स्टेशन पर होगी।

यह फैसला गोमतीनगर और चिनहट क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिन्हें मुंबई या बिहार जाने के लिए अब चारबाग स्टेशन की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।

पुष्पक एक्सप्रेस का नया संचालन समय

टर्मिनल परिवर्तन के बाद पुष्पक एक्सप्रेस (12533) 26 जनवरी से लखनऊ जंक्शन के बजाय गोमतीनगर से रात 08:45 बजे चलेगी। यह रात 09:00 बजे बादशाहनगर से होकर पहले की तरह सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी और अगले दिन रात 10:45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

वापसी में 12534 पुष्पक एक्सप्रेस भी उसी दिन से नया रूट अपनाएगी। ट्रेन मुंबई से सुबह 08:25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 07:35 बजे बादशाहनगर और फिर सुबह 08:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

छपरा एक्सप्रेस का संचालन भी गोमतीनगर से

इसी क्रम में 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस भी 26 जनवरी से अपने पुराने टर्मिनल की जगह गोमतीनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा से चलकर दूसरे दिन सुबह 07:55 बजे गोमतीनगर स्टेशन पर आएगी।

वापसी में 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस अब लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर से रात 09:45 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे छपरा पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.