diwali horizontal

उन्नाव हरदोई मार्ग पर रोडवेज बस एवं बोलेरो में जोरदार भिड़ंत।

0 94

उन्नाव हरदोई मार्ग पर रोडवेज बस एवं बोलेरो में जोरदार भिड़ंत।

  • HIGHLIGHTS:
  • जोरदार भिड़ंत से बोलेरो चालक की मौत,अन्य गम्भीर घायल।
  • गम्भीर घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर।
  • फतेहपुर84 थानाक्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग कालीमिट्टी चौराहा की घटना।

उन्नाव:  उन्नाव जनपद के फतेहपुर 84 थानाक्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग पर आज रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जिसमें बारात से वापस आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में जा घुसी।

भीषण सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई।वहीं उसमें बैठी सात सवारियां गम्भीर रुप से घायल हो गई।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

फतेहपुर 84 थानाक्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग कालीमिट्टी चौराहा पर रात्रि करीब 11:15 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो बोलेरो कार नं UP30AJ0594 फतेहपुर84 के सकतपुर से बारात करके वापस गांव रोशनाबाद थाना बेहटामुजावर लौट रही थी।अभी वो कालीमिट्टी चौराहा पर पहुंची ही थी कि तभी कानपुर से हरदोई की ओर जा रही राठ डिपो रोडवेज बस नं UP78HN7816 नजदीक आ गई।तभी रोडवेज चालक नें बोलेरो को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस नाले में जा घुसी।वहीं बोलेरो तीव्र गति होने के कारण लोहे के एंगल को टक्कर मारते हुए परिचालक की तरफ बस में जा घुसी।

जिससे बोलेरो में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं सात गंभीर घायलों को स्थानीय लोगों एवं थाना पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य कर बोलेरो से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर 84 भेजा गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.