
AIIMS कल्याणी में 172 पदों पर भर्ती शुरू: सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों के लिए आवेदन
पश्चिम बंगाल: AIIMS कल्याणी ने सीनियर रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 172 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे निर्धारित की गई है।
भर्ती की प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी, जो 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। कुल 172 पदों में अधिकांश सीटें सीनियर रेसिडेंट की हैं, जबकि कुछ पद सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए रखे गए हैं।
सीनियर रेजिडेंट के लिए MD, MS या DNB योग्यता अनिवार्य है। वहीं सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए M.Sc, M. Biotech, Ph.D या समकक्ष योग्यता मांगी गई है। सभी डिग्रियां संबंधित विषय में ही होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक डिग्रियां, अनुभव प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। इंटरव्यू स्थल की जानकारी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल या नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी।
उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे तक AIIMS कल्याणी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले स्कैन फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र और फीस रसीद तैयार रखना आवश्यक है। आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है। यह भर्ती योग्य अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।
