
अम्बर फ़ाउंडेशन ने अपने वार्षिक स्वेटर वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है।
Ambar Foundation News:अम्बर फ़ाउंडेशन ने अपने वार्षिक स्वेटर वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है,
ताकि सर्दियों में कोई बच्चा ठंड से परेशान न हो। बच्चों की मुस्कान और उनकी सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

आज इसी मुहिम के तहत हम Muffed Model School पहुँचे, जहाँ Zaidi Ma’am और स्टाफ का अनुशासन,

बच्चों की लाइन-डिसिप्लिन और parents की गर्मजोशी ने इस अभियान को और अर्थ दे दिया।

हमारा मक़सद सिर्फ़ स्वेटर देना नहीं, बल्कि यह एहसास पहुँचाना है कि हर बच्चा हमारे लिए कीमती है—उसके सपने और उसका भविष्य हमारी ज़िम्मेदारी हैं।

अम्बर फ़ाउंडेशन हर साल यही कोशिश करता है कि कोई बच्चा ठिठुरे नहीं, कोई सपना ठंड में खो न जाए।

और Muffed Model School में मिला समर्थन साफ़ दिखाता है कि जब स्कूल, माता-पिता और संस्था साथ खड़े हों, तो बच्चों का कल और भी मजबूत हो जाता है।
