diwali horizontal

अल्ट्राटेक कंपनी से राखड़ (राख) निकालने का टेंडर, रात-दिन गाड़ियों का आवागमन, ग्रामीण परेशान

0 184

अल्ट्राटेक कंपनी से राखड़ (राख) निकालने का टेंडर, रात-दिन गाड़ियों का आवागमन, ग्रामीण परेशान

(सिटीजन वॉयस: आमिर मिर्ज़ा:आमिर मिर्ज़ा: संवाददाता)

शंकरगढ़ (प्रयागराज) : थाना शंकरगढ़ के अंतर्गत बारा पावर प्लांट (अल्ट्राटेक कंपनी) से राखड़ (फ्लाई ऐश/राख) निकालकर डंपर द्वारा दूसरे स्थानों पर ले जाया जा रहा है। नियमों के अनुसार नो एंट्री के समय गाड़ियों का आना-जाना बंद होना चाहिए, लेकिन अल्ट्राटेक कंपनी के अंदर से जानकारी मिली है कि 24 घंटे हजारों गाड़ियां यहां से गुजरती हैं।

दिक्कतें:
-शिवराजपुर होते हुए गढ़ कटरा की तरफ बाइक से निकलने पर लोगों को धूल के गुबार का सामना करना पड़ रहा है।
– धूल के कारण आसपास के घरों में सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
– ग्रामीणों का कहना है कि या तो गाड़ियों का आना-जाना बंद किया जाए या इस रास्ते को बंद किया जाए।

प्रशासन की चुप्पी:
– इस मामले में एसडीएम बारा का फोन नहीं उठा।
– एसीपी बारा से बात करने पर उन्होंने कहा, “हमने दिन-रात के लिए परमिशन नहीं दिया है। अगर ऐसा हो रहा है तो जांच करके कार्रवाई करेंगे।”

मांग:
– प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
– ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
– प्रयागराज से सिटीजन वॉयस संवाददाता आमिर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.