
वैभव सूर्यवंशी ने एक वनडे में 14 सिक्स लगाए!
CRICKET NEWS: वैभव सूर्यवंशी (14) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे एक यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा सिक्स (14) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 12 सिक्स वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया। माइकल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था। वैभव ने 95 बॉल पर 171 रन बनाए। उन्होंने 56 बॉल पर सेंचुरी पूरी की थी।
वैभव की इस विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टोटल (433 रन) बना दिया है। टीम का पिछला रिकॉर्ड 425 रन का था, जोकि पिछले साल ढाका ने स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था। दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप मैच में भारतीय टीम ने UAE के सामने जीत के लिए 434 रन का टारगेट सेट किया। वैभव के अलावा, एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने 69-69 रन बनाए।
टी-20 क्रिकेट में अब तक के सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आता है।

उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक पूरा किया। इसके बाद, विजय जोल ने 18 साल 118 दिन में महाराष्ट्र के लिए मुंबई के खिलाफ 2013 में शतक लगाया था।टीम इंडिया मुल्लांपुर स्टेडियम में अपना पहला इंटरनेशनल मैच हार गई। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 में भारत को 51 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। प्रोटियाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में कई बड़े रिकॉर्ड और दिलचस्प मोमेंट्स देखने को मिले। भारत को घर पर रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। जसप्रीत बुमराह को अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार एक इनिंग में 4 छक्के लगे