
आग मे जले गुडडू के ई रिक्शा की जुगाड़ भी करेगे पत्रकार
लखनऊ : रविवार की रात भीषण आग की चपेट मे आकर बर्बाद हुए ऐशबाग राम नगर झोपड़ पटटी के बाशिन्दो की मदद के लिए अब पत्रकार भी सामने आए है। गुरूवार की सुबह अग्नि पीड़ितो की बस्ती पूरी टीम के साथ पहुॅचे वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वहीद ने जली हुई बस्ती मे जाकर आग से तबाह हुए लोगो को न सिर्फ कपड़े बाटे बल्कि पीड़ितो के खाने के लिए भोजन का इन्तिज़ाम भी किया। पत्रकारो की टीम के साथ राम नगर झोपड़ पटटी पहुॅचे पत्रकार अब्दुल वहीद ने अग्नि पीड़ितो का दर्द बाटते हुए उन्हे आश्वासन दिया कि वो सरकार से निवेदन करेगे कि आग से जितने परिवार प्रभावित हुए है उन परिवारो के जीवन की गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए सरकार इन पीड़ितो की और मदद करे । पत्रकार अब्दुल वहीद का कहना है कि सरकार की तरफ से अग्नि पीड़ितो को जो मदद दी गई है उके लिए सरकार का धन्यवाद लेकिन जो मदद दी गई है वो पीड़ितो के लिए नाकाफी है उन्होने कहा कि सरकार को बस्ती मे आग से हुए नुकसान का दोबारा आंकलन करा कर पीड़ितो को और मुआवज़ा देना चाहिए
आग से प्रभावित झोपड़ पटटी पत्रकारो की टीम के साथ पहुॅचे वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वहीद ने बताया कि आग की ज़द मे आकर बस्ती में रहने वाले गरीब गुडडू का ई रिक्शा भी जल गया था ई रिक्शा जलने के बाद गुड्डू का परिवार भुखमरी की कगार पर न पहुॅचे इस लिए गुडडू को दूसरा ई रिक्शा दिलाने के लिए हम लोग प्रयासरत है उन्होने कहा कि हम पत्रकार कोशिश कर रहे है कि गुड्डू को दूसरा ई रिक्शा दिलाने के लिए धन एकत्र कर उसे जल्द ही ई रिक्शा खरीद कर सौपंा जाए। आग से तबाह हुए लोगो के बीच पहुॅचे पत्रकार अब्दुल वहीन पीड़ितो के बीच पहुॅच कर भावुक हो गए गरीबो का दुख देख कर उन्होने दुखी मन से अग्नि पीड़ितो को आश्वासन दिया कि वो हर सम्भव प्रयास करेगे कि वो अग्नि पीड़ितो की खोई हुई खुशिया वापस लाने मे उनके सहयोगी बने
राम नगर की बस्ती मे बुद्धवार को प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पहुॅच कर अग्नि पीड़ितो को आर्थिक सहायता दिए जाने के प्रमाण पत्र सौपे थे यही नही आग लगने के बाद तमाम समाज सेवियो ने इन दुखियारो की मदद मे कोई कसर नही छोड़ी है कोई खाना लेकर पहुॅच रहा है तो कोई कपड़े लेकर यहंा तक इस्लामिक सेन्टर आफ इन्डिया की तरफ से बस्ती मे रहने वाली तबस्सुम के विवाह की ज़िम्म्ेदारी ली है तबस्सुम का विवाह इस्लामिक सेन्टर मे होगा। दिपावली के बा इस बस्ती की रहने वाली शगुन का भी विवाह होना है इन दोनो बेटियो के दहेज का सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया है। आग से तबाह हुई बस्ती मे पहुॅचे पत्रकार अब्दुल वही ने लोगो से अपील की है कि जितनी ज़्यादा से ज़्यादा हो सके लोग यहां रहने वाले गरीबो की मदद करे।