
बाराबंकी : सभी रजबहों पर लगेगा लागत व कार्य का बोर्ड विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद नारियल फोडकर जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने सिल्ट सफाई अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान बारा रजबहा को लेकर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यहां पर लगे बोर्ड में दर्ज है कि 16 किलोमीटर की नहर में 14 किलोमीटर की सफाई होगी और दो किलोमीटर स्टेपिंग का काम होगा। इस परियोजना का बजट सात लाख 84 हजार है। उसी प्रकार सभी रजबहों व नहरों पर बोर्ड लगाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को सच्चाई पता चल सके। नहरें किसानों की लाइफ लाइन है। इसलिए प्रधानमंत्री के ग्राम्योदय से भारत उदय के संकल्प को लेकर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी नहरों व रजबहों की सफाई अभियान चलाकर की जाएगी। यह बात जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने हैदरगढ़ के पोखरा स्थित बारा रजबहा से सिल्ट सफाई अभियान का शुभारम्भ करने के बाद कही
प्रार्थना पत्र न दें, सभी टूटी व जर्जर पुलिया बनेगी ,सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही किसानों की सुध ली। विधायक निधि, सांसद निधि तो सबने सुन रखी थी मगर प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि देकर अन्नदाताओं को ताकत दी। इसी प्रकार पूर्व में भाजपा के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने किसान बही बनवाना शुरू किया था। नीम कोटेड यूरिया ने कालाबाजारी पर अंकुश लगा दिया। हर गांव तक पक्की सड़कें बनवाई गईं। वहीं किसान बिल लाकर वन नेशन वन मार्केट योजना शुरू करी गई ताकि किसानों की आय दोगुनी हो जाए। उन्होंने कहा कि अभी कोई ग्रामीण प्रार्थना पत्र दे बोले कि उनकी नहर की पुलिया टूटी है। मैं कहता हूं कि अब आपको टूटी व जर्जर पुलिया के लिए प्रार्थना पत्र नहीं देने की जरूरत इस वर्ष सभी नहरों की जर्जर व टूटी पुलिया का निर्माण स्वतरू विभाग करवा देगा। उन्होंने कहा कि जहां तक नहरों के न साफ होने की बात विपक्षी करते हैं तो उन्हें बता दूं कि पिछले वर्ष 350 विधायक, 35 सांसद व एमएलसी आदि ने पत्र लिखकर दिया था कि उनके इलाकों की सारी नहरें साफ हो गई हैं।