
भारत को चिढ़ा रहे ललित मोदी और विजय माल्या!
भारत के दो बड़े भगोड़े कारोबारी, विजय माल्या और ललित मोदी, एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों लंदन में मजे से रह रहे हैं और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो विजय माल्या की जन्मदिन की पार्टी का है, जिसमें ललित मोदी भी शामिल हुए थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ललित मोदी ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उसमें माल्या के साथ खुद को ‘भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े’ बताते हुए मजाक उड़ाया। ललित मोदी ने वैलेंटाइन डे, 2025 के मौके पर अपनी नई गर्लफ्रेंड रीमा बौरी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
उन्होंने रीमा बौरी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उनकी 25 साल की दोस्ती अब प्यार में बदल गई है। वीडियो में ललित मोदी हंसते हुए कहते हैं, ‘हम दो भगोड़े हैं… भारत के सबसे बड़े भगोड़े।’ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘चलिए, मैं कुछ ऐसा करता हूं जिससे इंटरनेट पर फिर से तहलका मच जाए… जलन से अपना दिल चीर लो।’ इस बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों को भड़का दिया है। इस वीडियो में आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की गर्लफ्रेंड रीमा बौरी भी दिखाई दे रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ।

रीमा बौरी लेबनान में रहने वाली एक स्वतंत्र सलाहकार हैं, जिनका मार्केटिंग में अनुभव है। उनके लिंक्डइन अकाउंट के अनुसार, उन्होंने स्विट्जरलैंड के लॉजेन स्थित ब्रिलेंटमोंट इंटरनेशनल स्कूल से ए-लेवल की पढ़ाई पूरी की और लंदन के रिचमंड स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की