diwali horizontal

आप नेता संजय सिंह ने लगाया आरोप- हाथरस कांड के आरोपितों को बचा रही उत्तर प्रदेश सरकार

0 270

लखनऊ : आम आदमी पार्टी (AAP) के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को हाथरस कांड पर फिर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस कांड के आरोपितों को बचाने में जुटी हुई है। यही नहीं वह वेबसाइट के नाम पर भ्रम फैला रही है। वह जिस वेबसाइट के माध्यम से अशांति फैलाने की बात कर रहे हैं, वह अमेरिका में लाकडाउन के दौरान अश्वेत लोगों के आंदोलन के लिए बनाई गई थी

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अंग्रेजी भाषा में बनाई गई इस वेबसाइट का हाथरस कांड से क्या संबंध हो सकता है। प्रदेश में तो ब्रज, अवधी व भोजपुरी आदि बोली जाती है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले में झूठा हलफनामा दिया है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है

ऐसे में मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। संजय सिंह गुरुवार को दिल्ली से आनलाइन पत्रकारों से जुड़े हुए थे उधर, दूसरी ओर आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बलिया में सरेआम भाजपा नेता की हत्या एसडीएम व सीओ के सामने कर दी गई। मूकदर्शक बने रहे सीओ और एसडीएम के खिलाफ उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.