diwali horizontal

लखनऊ में महिला डॉक्टर से उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी डॉक्टर के माता-पिता गिरफ्तार

0 67

लखनऊ में महिला डॉक्टर से उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी डॉक्टर के माता-पिता गिरफ्तार

Lucknow News | महिला डॉक्टर उत्पीड़न मामला: राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर (एमडी छात्रा) के साथ उसके ही सीनियर डॉक्टर द्वारा धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में साजिश में शामिल मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

केजीएमयू लखनऊ में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने 23 दिसंबर 2025 को चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके सीनियर डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर उसकी सहमति के बिना जबरन गर्भपात कराया गया। इसके साथ ही आरोपी द्वारा धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी लगातार बनाया गया।

साजिश में शामिल था पूरा परिवार

पुलिस जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर यह सामने आया कि इस अपराध में आरोपी डॉक्टर का पूरा परिवार शामिल था। परिजनों ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उसे डराने-धमकाने का भी प्रयास किया।

इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में सामूहिक साजिश और धर्मांतरण कानून से जुड़ी गंभीर धाराएं बढ़ा दीं।

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी

चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार, 5 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे ठाकुरगंज के हुसैनाबाद स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारा।

इस दौरान पुलिस ने
सलीमुद्दीन (उम्र 70 वर्ष), आरोपी का पिता, पेशे से प्राइवेट डॉक्टर
खतीजा (उम्र 67 वर्ष), आरोपी की मां
को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन और अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस की टीमें उत्तराखंड और पीलीभीत में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य कानूनों की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं

धारा 64(2)(ड)
धारा 69
धारा 89 (गर्भपात)
धारा 123
उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.