diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम के जोन 1 के वार्ड जे सी बोस के बर्लिंग्टन कंपाउंड में सीवरयुक्त पानी से निवासी त्रस्त।

0 193

लखनऊ नगर निगम के जोन 1 के वार्ड जे सी बोस के बर्लिंग्टन कंपाउंड में सीवरयुक्त पानी से निवासी त्रस्त।

लखनऊ,13 जनवरी, 2026: लखनऊ नगर निगम के जोन-1 अंतर्गत वार्ड जे.सी. बोस स्थित बर्लिंग्टन कंपाउंड में सीवरयुक्त पानी की गंभीर समस्या से स्थानीय निवासी त्रस्त हैं। कॉलोनी की सड़कों और गलियों में लगातार गंदा पानी भरा रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। कभी-कभार सफाई कर्मी भेजकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जिससे समस्या फिर जस की तस बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों को डर है कि यदि जल्द ही सीवर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सीवर की समुचित सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे। अब देखना यह है कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

हमारे संवाददाता ने ज़ैर हुसैन से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले 1 महीने से गंदे पानी से क्षेत्र के निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.