diwali horizontal

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी।

0 75

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी।

इंडिया Live: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते एक सप्ताह में उन्हें दो बार अचानक चक्कर आने और बेहोशी की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

10 जनवरी को वॉशरूम जाते समय हुई इस घटना के बाद सोमवार को वे नियमित जांच के लिए AIIMS पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए एहतियातन भर्ती करने और एमआरआई समेत कई अहम जांच कराने का फैसला किया।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी लगातार कर रही है और उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी जा रही है। अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि उनका इलाज सामान्य प्रक्रियाओं के तहत जारी है और स्थिति को नियंत्रित रखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.