diwali horizontal

सोशलिस्ट पार्टी ने एडवोकेट सलाहउद्दीन (शीबू) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया!

0 44

प्रेस विज्ञप्ति

सोशलिस्ट पार्टी ने एडवोकेट सलाहउद्दीन (शीबू) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया!

लखनऊ 16 ,फरवरी 26: आज दिनांक 16/0 2/ 2026 सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूरूल अमीन ने ‘प्रेस क्लब’ लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता सलाहउद्दीन (शीबू) एडवोकेट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आज राजनीति धन शक्ति, अपराधीकरण और मीडिया के प्रचार तंत्र की बीमारी से ग्रस्त है जिसकी वजह से जनतंत्र तेजी से धन-तंत्र में बदला है दल व्यवस्था में पूंजीपतियों, परिवारवाद और व्यक्तिवाद का वर्चस्व बड़ा है जिसकी वजह से राजनीति में अच्छे लोगों को कोई स्थान नहीं मिल पा रहा है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है सोशलिस्ट पार्टी सबसे पहले अपने दल में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत

LETTERHEAD.pdf

करेगी सलाहउद्दीन (शीबू) छात्र जीवन से पक्के समाजवादी और साफ -सुथरी छवि के नेता हैं उनके आने से संगठन मजबूत होगा डॉ राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जय प्रकाश नारायण की नीतियों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा

इस अवसर पर मौजूद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सलाहउद्दीन (शीबू) एडवोकेट ने कहा कि समाजवाद कमजोर हुआ जिसके कारण सांप्रदायिकता बढ़ी है चूंकि समाजवाद परिवारवाद की भेंट चढ़ गया है सांप्रदायिकता से समाजवादी विचारधारा ही लड़ सकती है उन्होंने कहा मैंने सत्ता के लिए कभी राजनीति नहीं की, समाज में एकता, समता, समानता और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाना मेरा उद्देश्य रहा है

सांप्रदायिकता किसी भी देश और समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है मेरी कोशिश होगी कि सच्चे समाजवादियों को इकट्ठा करके सांप्रदायिकता से लड़ा जाए और देश को जातिवाद, क्षेत्रवाद व नस्लवाद से मुक्त कराया जाए इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मौजूद पार्टी के

राष्ट्रीय महासचिव एवं मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडे, संसदीय बोर्ड के महासचिव धनंजय सिन्हा, ट्रेड यूनियन नेता गिरीश कुमार पांडे, पूर्व अध्यक्ष संसदीय बोर्ड मोहम्मद शोएब एडवोकेट, प्रदेश महासचिव सलीम खान, किसान सभा महासचिव राजीव यादव, महासचिव अधिवक्ता मंच इमरान अहमद एडवोकेट, अनीस अहमद खान एडवोकेट, अरशद सफीपुरी, पॉल्सन रॉबिंसन, मुकेश पाल, डॉक्टर मोहम्मद फरीद खान, वामिक खान, मीनाक्षी मार्टिन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा आदि ने सलाहउद्दीन (शीबू ) को मुबारकबाद पेश की।

भवदीय
नुरुल अमीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष
सोशलिस्ट पार्टी

Leave A Reply

Your email address will not be published.