
लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में स्थित Era Hospital में गुरुवार रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी करने को लेकर अस्पताल के गार्डों और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि देखते ही देखते करीब 30 बाउंसर और गार्ड इकट्ठा हो गए और वकील तथा उनके दो दोस्तों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जबकि उनके दोस्तों को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारा गया। हमले में आदर्श सिंह का सिर फट गया और अन्य दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई

है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कई गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है!